
जहरीली शराब का कहर, तीन महिलाओं समेत 10 की मौत, मचा हड़कंप
विल्लुपुरम:देश के कई राज्यों में जहरीली शराब का कहर देखने को मिल रहा है। आए दिन जहरीली शराब से लोगों के मौत का मामला सामने आते रहता है। ऐसा ही एक मामला तमिनाडु से सामने आया है। जहां जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां तमिलनाडु के चेंगलपट्टू और विल्लुपुरम जिलों में नकली शराब की दो घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें जहरीली शराब पीने से तीन महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई है।
मामले में पुलिस ने बताया कि विल्लुपुरम जिले में मरक्कनाम के नजदीक एक्कियारकुप्पम में रविवार को 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि चेंगलपट्टू के मदुरंथगम में शुक्रवार को 2 और रविवार को एक कपल की मौत हो गई। सभी की मौतें जहरीली शराब पीने से हुई हैं।







तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बताया कि घटना के संबंध में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि करीब दो दर्जन से अधिक लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस अन्य लोगों की तलाश कर रही है।






