Uncategorized

दुर्ग रायपुर-बिलासपुर समेत पांचों संभाग को बजट में क्या कुछ मिला?:6 नए फिजियोथेरेपी सेंटर,5 नए साइबर थाने खुलेंगे,नर्सिंग-कॉलेज की संख्या 20 हुई, नालंदा-परिसर भी बनेगा

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ विधानसभा में ओपी चौधरी ने बतौर वित्त मंत्री दूसरी बार बजट पेश किया। यह पहला मौका है, जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह वित्त मंत्री ने खुद अपने हाथों से बजट लिखा है। 17 नए नगरी निकायों में नालंदा परिसर विकसित किए जाएंगे। इसके लिए 100 करोड़ का प्रावधान है।

5 नए साइबर थाने बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, जांजगीर चांपा और जशपुर में खुलेंगे। 10 जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इस बजट में 12 अतिरिक्त नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी। अब नर्सिंग कॉलेज की संख्या 8 से बढ़कर 20 हो जाएगी। 6 नए फिजियोथेरेपी सेंटर खोले जाएंगे।

इस बार का 25वां बजट कुल 1 लाख 65 हजार 100 करोड़ का है, जो कि ‘GATI’ थीम पर है। गति में G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A का अर्थ एक्सलेरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, T से टेक्नोलॉजी और I का मतलब इंडस्ट्रियल ग्रोथ से है। इसके पहले चौधरी ने GYAN थीम पर बजट पेश किया था।

चलिए बताते हैं कि, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, दुर्ग और सरगुजा संभाग को क्या कुछ मिला है।

बजट में रायपुर संभाग को क्या मिला

  • रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो सर्वे के लिए 5 करोड़ बजट का प्रावधान।
  • कैनल रोड पंडरी से मोवा फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण, एक्सप्रेसवे-से फेस टू का निर्माण।
  • राष्ट्रीय स्तर की एकीकृत खाद्य और औषधि प्रयोगशाला की स्थापना के लिए 47 करोड़ का प्रावधान।
  • नया रायपुर में 200 करोड़ की परियोजना लागत के साथ एक प्रतिष्ठित डेस्टिनेशन और वेलनेस-वाइल्डलाइफ-वाटर टूरिस्ट सुविधा विकसित करने के लिए प्रावधान।
  • चैंबर ऑफ़ कॉमर्स को कार्यालय के लिए नया रायपुर अटल नगर में वीआईपी दर पर भूमि आवंटन।
  • नवा रायपुर में फिल्म सिटी का निर्माण होगा।
  • नया रायपुर में नर्सिंग कॉलेज बनेगा।
  • नवा रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की स्थापना की जाएगी। 50 करोड़ का प्रावधान।
  • नया रायपुर में 100 एकड़ में मेडिसिटी (मेडिकल कॉम्पलेक्स) बनेगा। एज्युसिटी भी बनाई जाएगी।
  • नया रायपुर में बसाने के लिए एसडीएम कार्यालय और नई तहसील कार्यालय बनाए जाएंगे।
  • माना कैंप रायपुर में दिव्यांगों के विशेष स्कूल के लिए भवन निर्माण। 5 करोड़ प्रावधान।
  • भारत माता वाहिनी के तहत नशा मुक्ति केंद्र संचालन के लिए 10 करोड़। थर्ड जेंडर समुदाय के लिए सामान्य आधारिक अवसरों को सुनिश्चित करने के लिए भी प्रावधान किए गए।
  • अंबेडकर अस्पताल में एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट एशिया के कार्डियोलॉजी विभाग का विस्तार किया जाएगा। 10 करोड़ का प्रावधान।
  • चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के स्त्री रोग विभाग में आर्ट असिस्टेंट रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी केंद्र स्थापित की जाएगी। 10 करोड़ का प्रावधान।
  • मेकाहारा अस्पताल में 28 करोड़ के 3 टेस्ला एमआरआई मशीन, 26 करोड़ से 256 स्लाइस सिटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी।
  • सरोना में 100 बिस्तर अस्पताल बनेगा।
  • भनपुरी रायपुर श्रम कला जिला रायपुर में पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) की स्थापना। कोटवा धरसींवा में सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) अस्पताल का विकसित किया जाएगा।
  • प्रेस क्लब के रिनोवेशन और विस्तार के लिए 1 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।
  • ड्रग्स की समस्या से निपटने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन। एनएसजी की तर्ज पर एक आधुनिक फोर्स SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) का गठन।
  • कुरूद, धमतरी, बलौदाबाजार में सुविधा के लिए इंडोर हाल बनेगा। 5 करोड़ का प्रावधान।
  • बलौदाबाजार के गिरौधपुरी में सब हेल्थसेंटर के भावन का निर्माण किया जाएगा।
  • बलौदाबाजार और धमतरी में नए साइबर थाने खुलेंगे।
  • धमतरी और गरियाबंद के जिला चिकित्सालय को 220 बिस्तर में अपग्रेड किया जाएगा।
  • महासमुंद में जिला उद्योग कार्यालय बनेगा।
  • महासमुंद में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन।
  • महासमुंद में साइबर थाना खुलेगा।
  • महासमुंद चिकित्सा महाविद्यालय में 14 करोड़ की लागत से 128 सिटी स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी।
  • महासमुंद और कुरूद में नर्सिंग कॉलेज बनेगा।
  • महासमुंद में अस्पताल को 220 बिस्तर में अपग्रेड किया जाएगा।
  • राजिम कुंभ का सुंदर आयोजन फिर से हुआ है। इस बजट में अगले साल के आयोजन के लिए 8 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रावधान है।

बिलासपुर संभाग

  • जिला उद्योग कार्यालय का निर्माण होगा।
  • फिजियोथैरेपी कॉलेज शुरू किया जाएगा।
  • पचपेड़ी के पीएचसी को सीएससी में बदला जाएगा।
  • तखतपुर में मातृ शिशु अस्पताल की स्थापना।
  • बिलासपुर के मानसिक चिकित्सालय को 220 बिस्तर में अपग्रेड किया जाएगा।
  • बिलासपुर में पशु चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण किया जाएगा।
  • ड्रग्स की समस्या से निपटने के लिए बिलासपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन।
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 220 बिस्तर में अपग्रेड किया जाएगा।
  • जांजगीर चांपा और कोरबा में नर्सिंग कॉलेज बनेंगे।
  • जांजगीर-चांपा और कोरबा में 220 बिस्तर अस्पताल बनेगा।
  • जांजगीर में साइबर थाना और महिला थाना बनेगा।
  • कोरबा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन। नए महिला थाना भी।
  • कटघोरा से दीपिका का फोरलेन सड़क का निर्माण।
  • मुंगेली के जरा गांव में सब हेल्थ-सेंटर के भावनाओं का निर्माण किया जाएगा।
  • रायगढ़ में विज्ञान पार्क की स्थापना।
  • रायगढ़ में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यू.पी.एच.सी) की स्थापना।
  • रायगढ़ से महापल्ली फोरलेन सड़क का निर्माण।
  • रायगढ़ में फिजियोथैरेपी कॉलेज शुरू होगा।
  • सारंगढ़ के दानसरा गांव में महतारी वंदन योजना के पैसे से महिलाएं राम मंदिर का निर्माण कर रही हैं।

दुर्ग संभाग

  • दुर्ग और कबीरधाम में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन।
  • दुर्ग में संभाग स्तरीय स्टेडियम निर्माण होगा।
  • दुर्ग में फिजियोथैरेपी कॉलेज शुरू होगा।
  • बालोद में जिला उद्योग कार्यालय का निर्माण।
  • कबीरधाम में सीएससी अस्पताल विकासित होगा।
  • कबीरधाम के पिपरिया में सब हेल्थ-सेंटर भवन का निर्माण होगा।
  • राजनांदगांव में आवासीय विद्यालय का निर्माण होगा।
  • राजनांदगांव में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन।
  • राजनांदगांव में जिला उद्योग कार्यालय बनेगा।
  • डोंगरगढ़ में Y शेप का पुल 21 करोड़ की लागत से बनेगा। परिक्रमा पथ भी बनेगा।

सरगुजा संभाग

  • संभाग स्तरीय स्टेडियम निर्माण होगा।
  • बांस की खेती के लिए 10 करोड़ का प्रवाधान।
  • अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए 118 करोड़ जारी हुए हैं।
  • सरगुजा संभाग के कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज। मनेंद्रगढ़ में मानसिक रोगी अस्पताल बनेगा।
  • सरगुजा में स्टेडियम बनाया जाएगा।
  • अंबिकापुर अंबेडकर चौक से वाराणसी मार्ग तक फोरलेन सड़क का निर्माण होगा।
  • विज्ञान पार्क की स्थापना।
  • सरगुजा प्राधिकरण के लिए 50 करोड़।
  • अंबिकापुर और जशपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन।
  • बिलासपुर-अंबिकापुर-जगदलपुर हवाई सेवा को बढ़ावा देने 40 करोड़ प्रावधान।
  • मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना के तहत सरगुजा के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टॉवर कनेक्टिविटी देने के लिए वी.जी.एफ के माध्यम से प्रावधान।
  • पर्यटन क्षेत्र में होमस्टे कराया जाएगा।
  • मोबाइल विज्ञान प्रयोगशाला।
  • बलरामपुर में नर्सिंग कॉलेज बनेगा।
  • बलरामपुर में सब हेल्थ-सेंटर के भवन का निर्माण किया जाएगा।
  • बलरामपुर में आवासीय विद्यालय का निर्माण होगा।
  • जशपुर में पर्यटन सर्किट के लिए 10 करोड़।
  • जशपुर और मनेद्रेंगढ़ में फिजियोथेरेपी और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना।
  • जशपुर में फुटबॉल स्टेडियम और बैडमिंटन इंडोर हॉल बनेगा। 5 करोड़ प्रावधान।
  • जशपुर में नर्सिंग कॉलेज बनेगा।
  • जशपुर में साइबर थाना बनेगा।
  • बैकुंठपुर, बलरामपुर और जशपुर में एडवेंचर टूरिज्म में पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़।
  • मनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के ग्राम कटवार में सब-सेंटर के लिए पदों का प्रावधान।
  • सूरजपुर में नया महिला थाना खुलेगा।

बस्तर संभाग

  • 3200 पदों पर बस्तर फाइटर की भर्ती की जाएगी।
  • दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण। 250 करोड़ के लागत से डीएमएफ से।
  • बस्तर संभाग में 200 झींगा पालन इकाई स्थापित किया जाएगा।
  • बस्तर के जनमानस में स्वस्थ सकारात्मक और सृजनात्मक भावना के लिए जगह-जगह योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। 2 करोड का बजट प्रावधान।
  • इको टूरिज्म। 10 करोड़ प्रावधान।
  • बस्तर प्राधिकरण के लिए 50 करोड़।
  • एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन।
  • बस्तर ओलंपिक, बस्तर मैराथन और बस्तर मड़ई के लिए प्रावधान।
  • बस्तर में मोबाइल विज्ञान प्रयोगशाला।
  • विज्ञान पार्क।
  • होम स्टे का विकास।
  • बिलासपुर-अंबिकापुर-जगदलपुर हवाई सेवा को बढ़ावा देने 40 करोड़ प्रावधान।
  • कोंडागांव में एथेनॉल प्लांट की स्थापना।
  • दंतेवाड़ा, कांकेर और बीजापुर में नर्सिंग कॉलेज।
  • कोंडागांव में जिला उद्योग कार्यालय बनेगा।
  • सुकमा के नक्सल प्रभावित गांवों में नए पुलिस थाने शुरू किए जाएंगे।

……………………………………

Related Articles

Back to top button