देश-विदेश

कॉलेज की परीक्षा दिलाने जा रही छात्रा आई ट्रेलर की चपेट में, हुई छात्रा की मौत मौके पर पहुंची पुलिस

रायगढ़ में आज सुबह कॉलेज की परीक्षा दिलाने जा रही छात्रा ट्रेलर की चपेट में आ गई। घटना उर्दना चौकी क्षेत्र की है। छात्रा आज सुबह यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कॉलेज के परीक्षा में शामिल होने के लिए जा रही थी उसी दौरान उसे खाली ट्रेलर ने चपेट में ले लिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना कारित करने वाले ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर ट्रेलर को जब्त कर लिया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

घटना आज सुबह सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दना चौक में घटी। आज सुबह बैगापारा उर्दना निवासी 19 वर्षीय छात्रा अलका एक्का पिता जगत एक्का कालेज की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए जा रही थी। छात्रा बीए फर्स्ट ईयर में अध्ययनरत थी। बीए फर्स्ट ईयर की वार्षिक परीक्षा दिलाने जाने के दौरान उर्दना चौक में वहां से गुजर रहे खाली ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर के पहिए की चपेट में आने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना को कारित करने वाले ट्रेलर चालक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रेलर को जप्त कर लिया है

Related Articles

Back to top button