उत्तरप्रदेश

तीन स्पा सेंटरों में सजा था जिस्म का बाजार, नजारा देखकर पुलिस भी रह गई दंग, 13 लड़कियों समेत 7 पुरुषों को दबोचा

By Dinesh chourasiya

तीन स्पा सेंटरों में सजा था जिस्म का बाजार, नजारा देखकर पुलिस भी रह गई दंग, 13 लड़कियों समेत 7 पुरुषों को दबोचा

उत्तर प्रदेश के कानपूर पुलिस ने तीन स्‍पा सेंटरों पर दबीश दी है। इस दौरान पुलिस ने 13 लड़कियों और 7 पुरुषों को दबोचा है। जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से पुलिस को यह जानकारी मिल रही थी कि स्पा सेंटरों में अनैतिक व्यापार चल रहा था।

सूचना के बाद पुलिस ने गुरुवार को तीन सेंटरों पर छापा मारकर पूरे मामले का खुलासा किया गया। मामला कानपुर के नजीराबाद पुलिस थाना क्षेत्र का है। एडीसीपी साउथ और एसीपी स्वरूप नगर के नेतृत्व में जीटी रोड पर एक ही इमारत में चलने वाले तीन स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापेमारी की

 

पुलिस ने बताया कि उन्होंने कहा तीनों स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुओं के अलावा 13 युवतियां और 7 पुरुषों को पकड़ा गया है। इन सभी के बारे में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।

एसीपी स्वरूप नगर बृजनारायण सिंह ने कहा कि कई दिनों से स्पा सेंटर में इस तरह का अनैतिक व्यापार चल रहा था। उन्होंने कहा स्पा संचालकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button