
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर, निकायों में संचालित शासकीय योजनाओं की झांकी ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान,मंत्री श्री रविंद्र चौबे के हाथों मिला सम्मान,आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं भिलाई आयुक्त रोहित व्यास ने प्राप्त किया सम्मान
दुर्ग/ गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर दुर्ग स्टेडियम में आयोजित विभिन्न योजनाओं की झांकी का प्रदर्शन किया गया। इसमें अलग-अलग विभागों ने योजनाओं को लेकर तथा कार्यों को लेकर झांकी तैयार किया था। इसमें दुर्ग जिले के 4 नगर निगम ने भी मिलकर निगमो में संचालित शासकीय योजनाओं को परिलक्षित करने के लिए एक झांकी बनाई थी। योजनाओं को प्रत्यक्ष दिखाता हुआ यह झांकी द्वितीय स्थान पर रहा।
मंत्री रविंद्र चौबे जी ने झांकी के द्वितीय स्थान पर आने पर दुर्ग निगमायुक्त लोकेश चंद्राकर एवं भिलाई आयुक्त रोहित व्यास को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। झांकी के माध्यम से मितान योजना, सी मार्ट, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना तथा धन्वंतरी योजना को प्रदर्शित किया गया। इसे लोगों ने खूब पसंद किया और योजनाओं को उन्हे समझने का मौका मिला। झांकी के प्रदर्शन के लिए मितान ने बाइक पर सवार होकर झांकी की अगुवाई की तथा यह बताने का प्रयास किया कि मितान की सेवा त्वरित रूप से घर पहुंच देने के लिए सदैव तत्पर है।








निगम आयुक्त रोहित व्यास के मार्गदर्शन में झांकी तैयार की गई थी।दुर्ग- भिलाई निगम में झांकी तैयार करने के लिए मुख्य रूप से अधीक्षण अभियंता बी. के. देवांगन, सहायक अभियंता आर एस राजपूत एवं तपन अग्रवाल, दीप्ति साहू एवं उप अभियंता अर्पित बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मंत्री रविंद्र चौबे के हाथों दुर्ग नगर पालिक निगम राजस्व निरीक्षक विधि लिपिक सत्यनारायण शर्मा को न्यायालयीन प्रकरणों हेतु दुर्ग कोर्ट,बिलासपुर हाईकोर्ट जाना एवं नगर निगम, दुर्ग के पक्ष में सम्मिलित होना व विधि विभाग के कार्यों का निर्वहन जिम्मेदारी व निष्ठापूर्वक किया,और उप राजस्व निरीक्षक भुवन साहू को बाजार विभाग में सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक किया।







