Uncategorized

दुर्ग के महाराजा चौक से पुलगांव तक होगा सड़क चौड़ीकरण, दो ब्रिज भी बनेंगे

By Dinesh chourasiya

 दुर्ग के महाराजा चौक से पुलगांव चौक तक सड़क चौड़ीकरण होगा और दो जगह ब्रिज निर्माण किया जाएगा। ट्रैफिक को नियंत्रित कर आवागमन को बेहतर बनाने विधायक गजेन्द्र यादव के प्रयास से शासन से स्वीकृत निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। पुलगांव नाला पर 135 मीटर लंबा पुल और 900 मीटर लंबाई वाले ब्रिज निर्माण किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार जेल तिराहा से महाराजा चौक, महाराजा चौक से पुलगांव चौक और महाराजा चौक से बोरसी तक सड़क चौड़ीकरण किया जाना है। पहले चरण का काम शुरू करने से पहले विधायक गजेन्द्र के साथ पीडब्लूडी और सेतु निगम के एसडीओ, इंजीनियरों की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान पुलगांव नाला में नए पुल, पोटिया चौक पर ब्रिज निर्माण और महाराजा चौक पर ब्रिज निर्माण के लिए वर्तमान सड़क की चौड़ाई और प्रस्तावित सड़क कितनी लंबी व चौड़ी रहेगी, इसके लिए नापजोख की। प्रभावित होने वाले स्थल की जानकारी दी गई ताकि समय पर सभी अड़चनों को दूर किया जा सके। विधायक ने निर्माण से संबंधित अतिक्रमण, मुआवजा सहित सभी पहलुओं पर चर्चा कर जल्द ले आउट तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजने निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद सविता साहू, हिरोंदी चंदानिया, साजन जोसफ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button