
घर में अकेली महिला को देख युवकों की डोली नियत, शराब के नशे में बारी-बारी से मिटाई हवस की प्यास
घर में अकेली महिला को देख युवकों की डोली नियत, शराब के नशे में बारी-बारी से मिटाई हवस की प्यास
गौरेला पेंड्रा मरवाही में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा गौरेला पुलिस ने महिला से गैंगरेप के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 22 मार्च को गौरेला के पतेराटोला की रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला शराब के नशे में घर के बाहर बेसुध पड़ी थी।







इसी दौरान पुराना गौरेला का रहने वाला राजकुमार पनिका और पतेराटोला का रहने वाला राकेश पनिका वहां से निकल रहे थे और महिला को बेहोश देखकर दोनों ने पहले तो महिला को उसके घर के भीतर ले गये फिर अकेली महिला को देखकर दोनों की नीयत बिगड़ गयी और दोनों चूंकि शराब पिये हुये थे। फिर दोनों ने महिला के साथ बारी बारी से बलात्कार किया और वहां से फरार हो गये।
मामले में महिला की रिपोर्ट पर गौरेला पुलिस ने अपराध कायम किया और पतासाजी करते हुये दोनों आरोपियों राजकुमार पनिका और राकेश पनिका को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया है।












