
आजादी के अमृत महोत्सव हमर दुर्ग स्वच्छता पहल की दिशा में श्रमदान को उत्साहपूर्वक समर्पित किया
दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव एक और कदम स्वछता की ओर स्वछता इंडियन लीग की पहल करते आज विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त प्रकाश सर्वे,सभापति राजेश यादव, जनप्रतिनीधियो,एल्डरमेन,ब्रान्ड एम्बेसडर व स्व सहायता समूह, नागरिको,स्वच्छता स्वयंसेवको, के साथ स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई।
इस मौके पर विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त प्रकाश सर्वे,सभापति राजेश यादव,स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, शिक्षा व खेलकुद मनदीप सिंह भाटिया ने सड़क किनारे पडे कूड़े कचरे को श्रमदान किया, रैली का शुभारंभ विभिन्न मार्गों पुराना बस स्टैंड होते हुए मोती कांप्लेक्स से पांच कंडील होते हुए ब्राम्हण पारा से मान होटल,इंदिरा मार्केट होते हुए वापस पुराना बस स्टैंड में रैली का समापन किया गया।रैली के माध्यम से लोगो को जागरूक करते हुए कूड़े कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालने को कहा गया।शहर में स्वच्छता का संदेश लेकर निकले जनप्रतिनिधि अधिकारी,किया श्रमदान







शहर में स्वच्छता लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। स्वच्छता दीदियों के साथ ही स्वच्छता कर्मियों के साथ नगर निगम सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए।विधायक अरुण वोरा ने कहा स्वच्छ दुर्ग हमर दुर्ग को हमेशा सेवा दिवस के रूप में मनाने के लिए स्वच्छता पहल की दिशा में श्रमदान को उत्साहपूर्वक समर्पित निरन्तर करना चाहिए।
विधायक अरुण वोरा एव महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर के युवाओं सहित नागरिको से अपील की है कि स्वच्छता लीग के तहत हमर दुर्ग के लिए बनाई जा रही टीम में अपना रजिस्ट्रेशन तुरंत कराएं। अभियान को सफल बनाएं।इस अवसर पर पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज,एकडरमेन रत्ना नारमदेव,कृष्ण देवांगन,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, दिलीप ठाकुर,मुक्तेश कान्हा,स्वच्छता एम्बेस्डर विश्वनाथ पाणिग्राही, प्रकाश सिंह,पीआईयू शेखर वर्मा,राहुल,गीता सोनी,सुरेश भारती, दुर्गेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
-इंडियन स्वच्छता लीग क्या है।युवाओं के नेतृत्व में कचरा मुक्त शहरों के निर्माण के लिए इंडियन स्वच्छता लीग देश की पहली इंटर-सिटी प्रतियोगिता है। लेह से कन्याकुमारी तक के 1,800 से अधिक शहर के नागरिक अपने-अपने शहर के लिए एक टीम बनाकर इसमें भाग ले रहे हैं, और 17 सितंबर को सेवा दिवस पर गतिविधियों के आयोजन की योजना बना रहे हैं।




देश भर के नागरिकों को https://innovateindi a.mygov.in/swachhyou thrally पंजीकरण कर अपने शहर में आयोजित होने वाली स्वच्छता गतिविधियों को ढ़ूंढ़ने व शहर की टीमों से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया है







