

श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ जी का महायज्ञ एवं भंडारा 19 मार्च को
भिलाई। खुर्सीपार भिलाई स्थित श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ जी मन्दिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दिवसीय वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। मन्दिर समिति की कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें हरगोपाल जी मस्ताना के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बाबा जी का 59 वां वार्षिक उत्सव दिनांक 17 मार्च से 20 मार्च 2023 तक मनाया जाएगा। प्रथम दिवस 17 मार्च शुक्रवार को हर वर्ष की भांति झंडा लेकर प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जो सुबह 7 बजे मंदिर परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न जगहों से घूमकर वापस मन्दिर में आएगी। अगले दिन 18 मार्च शनिवार को बाबा जी का अभिषेक किया जाएगा।








रविवार 19 मार्च को बाबाजी का विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। जिसमे की देश के भिन्न भिन्न शहरों से श्रद्धालू जन भाग लेंगे। भंडारा दोपहर 12.10 बजे शुरू होगा एवं सायं 5 बजे तक चलेगा। जिसमे की करीब 40 से 50 हजार भक्तो के प्रसाद लेने की सम्भावना है। इसी समय भजन का भी आयोजन है। जिसमे की चंडीगढ़ से विजय रतन शर्मा एवं सुरेश वर्मा (मेरा भोला है भंडारी फेम ) के द्वारा किया जाएगा।
दर्शन सुबह से शुरू होकर रात्रि तक रहेगा जिसमे करीब 70 हजार लोग बाबा के श्रृंगार का दर्शन करेंगे। महोत्सव के अंतिम दिवस सोमवार 20 मार्च को पूर्णाहुति का आयोजन होगा। इसमें भी हजारों की संख्या में भक्त लोग शामिल होंगे। कमेटी का सभी भक्तों से आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस महायज्ञ एवं भंडारा में शामिल होकर पूण्य का लाभ लेवे।
इस बैठक में कांतिलाल शर्मा, विपिन ओझा, त्रिलोक सिंह, अनिल अग्रवाल पतराम अग्रवाल, संजय ओझा, आशीष खंडेलवाल, सुनिल अग्रवाल, पवन जैन आशीष जैन, सुबीर खंडेलवाल, परमिंदर सोढ़ी सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। यह जानकारी मन्दिर कमेटी के महासचिव कांतिलाल शर्मा जी ने दी।









