
देश-विदेश
मधेपुरा में हाइवा ने ऑटो को रौंदा, गंगा स्नान करने जा रहे 5 लोगों की दर्दनाक मौत







मधेपुरा में हाइवा ने ऑटो को रौंदा, गंगा स्नान करने जा रहे 5 लोगों की दर्दनाक मौत
: मधेपुरा में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में हाइवा ने ऑटो को रौंद दिया. इस हादसे में 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ये हादसा मधेपुरा जिला के चौसा थाना अंतर्गत स्टेट हाईवे 58 पर घोषई गांव के पास हुआ.




मधेपुरा: मधेपुरा में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में हाइवा ने ऑटो को रौंद दिया. इस हादसे में 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ये हादसा मधेपुरा जिला के चौसा थाना अंतर्गत स्टेट हाईवे 58 पर घोषई गांव के पास हुआ. हाईवा और टेंपू की आमने सामने की टक्कर में गंगा स्नान को जा रहे 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिनको बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.






