Uncategorized

कैंपा कोला में जान फूंककर, कोका कोला और पेप्सी कोला को टक्कर देंगे अंबानी

 मुकेश अंबानी की रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने भारत के प्रतिष्ठित पेय ब्रांड, कैंपा के लॉन्च की घोषणा की है। रिलायंस (Reliance) के साथ करीब आधी सदी पुराने ब्रैंड कैंपा ने भारतीय पेय पदार्थ मार्केट में वापसी की है। शुरुआत में कैंपा कोला, कैंपा लेमन और कैंपा ऑरेंज को बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी ने इसे ‘द ग्रेट इंडियन टेस्ट’ का नाम दिया है।

इंडियन ब्रैंड कैंपा को बाजार में उतार कर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भारतीय पेय पदार्थों की मार्केट में दुनिया की दो सबसे बड़ी कंपनियों, पेप्सिको और कोका-कोला को ललकारा है। मार्केट के जानकारों का अनुमान है कि कैंपा सीधे तौर पर पेप्सिको और कोका -कोला के बाजार में सेंध लगाएंगी। रिलायंस का कहना है कि भारत में अपनी ख़ुद की रिटेल चेन के दम पर रिलायंस इन दिग्गज कंपनियों का मुकाबला करने को तैयार है।

लॉन्च रिलायंस के प्रवक्ता ने कहा, ‘कैंपा को उसके नए अवतार में पेश करके, हम उम्मीद करते हैं कि अगली पीढ़ी के उपभोक्ता इस प्रतिष्ठित ब्रैंड को अपनाएंगे, युवा उपभोक्ताओं को नया स्वाद पसंद आएगा। तेजी से विकसित हो रहे भारतीय बाजार में खपत अधिक होने के कारण कैंपा के लिए कहीं अधिक अवसर हैं।’

Related Articles

Back to top button