Uncategorized

Tiger Cubs Found : ग्रामीणों को खेत में मिला बाघ के 4 शावक, इलाके में दशहत का माहौल…

 

 

 

आंध्रप्रदेश। Tiger Cubs Found : अमरावती के नंद्याल के पास एक गांव में स्थानीय निवासियों को बाघ के चार शावक मिले हैं। पेड्डा गुम्मदापुरम गांव के निवासियों ने रविवार को गांव के पास कृषि क्षेत्रों में शावकों को देखा। कुत्तों के उन्हें नुकसान पहुंचाने के डर से उन्होंने शावकों को गांव के एक घर में स्थानांतरित कर दिया और वन अधिकारियों को त्वरित सूचित किया गया।

 

 

 

बता दें कि बाघ के 4 शावक को खेत से टोकरे में डालकर गांव लाया गया. ग्रामीणों में दहशत का माहौल है क्योंकि, उनका मानना है कि शावक की मां शावकों की तलाश में गांव में आ सकती है। यह गांव अतमाकुर वन प्रभाग के किनारे पर स्थित है। शावकों को अपने कब्जे में लेने वाले वन अधिकारियों का कहना है कि बाघिन अपने शावकों को छोड़कर भोजन की तलाश में गई होगी। शावकों की हालत ठीक बताई जा रही है। वन विभाग ने बाघिन का पता लगाना शुरू कर दिए हैं और शावकों को उसके करीब के क्षेत्र में छोड़ने की योजना बना रहा है।

Related Articles

Back to top button