
Uncategorized
शहर के इस पेट्रोल पंप पर मिल रहा था मिलावट वाला पेट्रोल, सहायक कलेक्टर ने दी दबिश, कर दी ये बड़ी कार्रवाई
शहर के इस पेट्रोल पंप पर मिल रहा था मिलावट वाला पेट्रोल,


भिलाई: यदि आप छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर के रहने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। यहां के एक पेट्रोल पंप में मिलावट वाला पेट्रोल बेचा जा रहा था। मामले की शिकायत मिलते ही सहायक कलेक्टर लक्ष्मण तिवारी पेट्रोल पंप पर दबिश देकर इस मिलावटखोरी का भंडाफोड़ किया है। इतना ही नहीं स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी मिली है।







दरअसल, शहर के भारत मोटर्स में मिलावट वाला पेट्रोल बेचने की शिकायत लगातार मिल रही थी। सहायक कलेक्टर लक्ष्मण तिवारी के संज्ञान में आते ही मौके पर ही दबिश दिया और इस मिलावटखोरी का भंडाफोड़ किया। जब उन्होंने औचक निरीक्षण किया तो पेट्रोल में मिलावट मिली और स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी मिली।




