Uncategorized

इंस्टाग्राम लव की खौफनाक कहानी! गर्भवती हुई 15 साल की लड़की, बच्चे को दिया जन्म, फिर घोंट दिया गला

 

लड़की के अनुसार वह इंस्टाग्राम में काफी एक्टिव रहती थी, इस बीच उसकी इंस्टाग्राम में रमेश ठाकुर नामक के एक शख्स से दोस्ती हुई।

नागपुर। नागपुर में हुए गए भयानक घटनाक्रम ने सभी को हैरान कर दिया है। 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एक बच्ची को पहले तो जन्म दिया फिर लोक-लाज की डर से नवजात का गला घोंटकर उसे मौत की नींद सुला दी। नवजात को मारने के बाद उसे एक प्लास्टिक के थैले में भरकर छिपा ​दिया।

इस बीच नाबालिग के परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तो मामला नागपुर के अंबाझरी पुलिस थाना पहुंचा। उन्होंने जब नाबालिग लड़की से इस बारे में जानकारी ली तो उनके होश उड़ गए। लड़की के अनुसार वह इंस्टाग्राम में काफी एक्टिव रहती थी, इस बीच उसकी इंस्टाग्राम में रमेश ठाकुर नामक के एक शख्स से दोस्ती हुई।

इंस्टाग्राम पर लाइक-कमेंट के बाद पहचान प्यार में बदल गई, जिसके बाद दोनों मिलना जुलना शुरू कर दिया। एक दिन रमेश ठाकुर नाबालिग को बहला-फुसलाकर सिविल लाइन्स स्थित झाड़ियों में ले गया, यहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसे डराया-धमकाया। इस बीच नाबालिग को गर्भ ठहर गया लेकिन उसे इसकी जानकारी नहीं थी।

इसके बाद डर के मारे उसने अपने परिजनों को इसके बारे में कुछ नहीं बताया। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर दिन निकालती रही, फिर 3 मार्च को जब वह घर पर अकेली थी तो उसे जोर से दर्द हुआ। उसने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दे दिया, बाद में नवजात का गला घोंटकर उसे मार डाला। घर वालों को इसकी भनक न लगे इसलिए उसने नवजात के शव को प्लास्टिक के थैले में डालकर घर के ही पास हीं छुपा दिया। जब घर वाले वापस लौटे तो उन्हें वह थैला मिल गया, उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

फिलहाल, नाबालिग की जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button