उत्तरप्रदेश

जिससे होने वाली थी शादी उसने ही दुल्हन का गला दबाकर हत्या कर दिया हत्या..

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में दुल्हे ने शादी के दिन ही दुल्हन को ब्यूटी पार्लर ले जाने के बहाने बुलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद कुकरैल जंगल में शव को छुपा दिया। परिजनों ने महानगर थाने पहुंचकर गुमशुदगी मामला दर्ज कराया। जब पुलिस ने लड़की की कॉल डिटेल चेक की तब मामला का उजागर हुआ। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार करने के बाद कुकरैल के जंगल से युवती का शव बरामद किया है।

इस संबंध में लखनऊ शहर की पुलिस उप आयुक्त सेंट्रल अपर्णा कौशिक ने कहा कि लखनऊ महानगर क्षेत्र में कोमल नाम की एक युवती ने शादी के दिन अपने घर से निकली थी और वह वापस नहीं लौटी। परिजनों के शिकायत के आधार पर जांच करने के बाद पता चला कि युवती की जिस लड़के से शादी होने वाली थी उसी ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। युवती का शव को बरामद करने के बाद गिरफ्तार दूल्हे ने बताया कि वह लड़की से शादी नहीं करना चाहता था इसलिए उसने उसे गला दबाकर मार दिया।

बता दें कि पुराना महानगर घोसियाना का रहने वाला गुब्बारा विक्रेता संजय कुमार कश्यप की 22 वर्षीय बेटी कोमल की शादी 4 मई को रायबरेली का रहने वाले राहुल से होने वाली थी। लड़की के पिता ने बताया कि शादी के दिन सुबह ही ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर बेटी कोमल घर से निकली थी लेकिन राहुल के साथ जाने की बात नहीं बताई थी। कई घंटे बीत जाने के बाद कोमल घर नहीं लौटी तो राहुल के पास कॉल किया। उसने बताया कि मेरे पास कोमल नहीं आई है। इसके बाद पिता ने महानगर थाने में इस बात की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने कोमल की कॉल डिटेल चेक किया तो पता चला कि राहुल ने ही सुबह 8 बजे कॉल कोमल को किया था। इसके बाद पुलिस ने राहुल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार की।

Related Articles

Back to top button