Uncategorized

CG Crime : पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय शूटर को किया गिरफ्तार, व्यापारियों को धमकी देकर करते….

 

 

 

CG Crime : पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय शूटर को किया गिरफ्तार, व्यापारियों को धमकी देकर करते….

 

 

रायपुर : CG Crime : पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए 3 अंतरराज्यीय शूटरों को गिरफ्तार है. ये शूटर व्यापारियों डरा धमकाकर  से रंगदारी करते थे. आरोपियों ने थाना सिविल लाइन इलाके के आरकेटीसी कंपनी के सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमले किया था. इस घटना के बाद से सभी आरोपी लगातार फरार चल रहे थे, जिसे हरियाणा, मध्यप्रदेश और मुंबई से गिरफ्तार किया गया है.

 

 

 

 

इस मामले में प्रार्थी अरविंद कुमार तिवारी ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया था. SSP प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना सिविल लाइन पुलिस की तीन टीम को अलग-अलग स्थानों के लिए रवाना किया गया था. CCTV कैमरों के फुटेजों के आधार पर आरोपियों को हरियाणा, मध्यप्रदेश और मुंबई से गिरफ्तार किया गया है.

 

 

गिरफ्तार आरोपियों में हैरी उर्फ पाली उर्फ हरपाल सिंह एवं बलविंदर सिंह मूलतः हरियाणा के निवासी है तथा आरोपी आशीष निकम मूलतः मध्यप्रदेश का रहने वाला है. पूछताछ में आरोपियों ने आरकेटीसी कंपनी के मालिक को डराने एवं पैसे की रंगदारी के लिए घटना को अंजाम देना बताया.

 

 

एसएसपी अग्रवाल ने बताया कि आरोपी हैरी उर्फ पाली उर्फ हरपाल सिंह को हरियाणा पुलिस की सहायता से फतेहाबाद हरियाणा से गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमांड पर रायपुर लाया जा रहा है. आरोपी बलविंदर सिंह को बुराहनपुर पास पठानकोट एक्सप्रेस से एवं आरोपी आशीष निकम को नवघर मुम्बई से गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग पिस्टल एवं 01 जिन्दा कारतूस जब्त किया गया है.

 

 

 

 

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि गैंगस्टर मयंक सिंह अंतर्राष्ट्रीय कॉल करके हैरी उर्फ पाली उर्फ हरपाल सिंह को उक्त घटना को अंजाम देने 2 लाख रुपए में सौदा किया था. पैसे के लालच में आकर हैरी ने अपने अन्य 02 साथियों के साथ रायपुर शंकर नगर स्थित आरकेटीसी कम्पनी के ऑफिस में सुरक्षा गार्ड के ऊपर गोली चलाकर घटना को अंजाम दिए थे. गैंगस्टर अमन साहू एवं मयंक सिंह द्वारा पूर्व में भी आरकेटीसी कंपनी को निशाना बनाकर रंगदारी की मांग के लिए इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया गया था.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button