Uncategorized

CG में पटरी पर पड़ा रहा लाश ऊपर से गुजरती रही ट्रेन ट्रेन से कटकर महिला की मौत, 4 घंटे बाद RPF ने हटाया

By Dinesh chourasiya

सक्ती जिले के बाराद्वार रेलवे फाटक के पास शुक्रवार (19 सितंबर) को एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे डाउन लाइन पर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

घटना के बाद लगभग 4 घंटे तक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पटरियों के पास पड़ा रहा। इस दौरान कई ट्रेनें गुजरती रहीं। आरपीएफ ने शव को ढकने या हटाने का कोई प्रयास नहीं किया और जीआरपी के आने का इंतजार करती रही। यह स्थिति सुबह लगभग 9 बजे तक बनी रही, जिससे मानवीय संवेदनशीलता पर सवाल उठे।

4 घंटे बाद आई रेलवे पुलिस

सुबह करीब 9:30 बजे जीआरपी (रेलवे पुलिस) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और अज्ञात महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इसके बाद ही शव को सम्मानजनक तरीके से घटनास्थल से हटाया जा सका।

लगभग 4 घंटे तक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पटरियों के पास पड़ा रहा।

संवेदनहीनता पर उठाए सवाल

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने रेल प्रशासन और पुलिस की संवेदनहीनता पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। फिलहाल, पुलिस महिला की शिनाख्त करने और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button