छत्तीसगढ़

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार हिंसा को बताया गलत:विधायक ने कहा- राज्य सरकार जांच करने की बजाय बेकसूरों पर कर रही कार्यवाही 

By Dinesh chourasiya

देवेंद्र यादव, भिलाई विधायक। - Dainik Bhaskar

भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार जिले में सतनामी समाज के विरोध प्रदर्शन के बाद हुए उपद्रव और हिंसा की घटना को गलत बताया है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि इस घटना में बेकसूर समाज के लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, वो गलत है। पुलिस प्रशासन हिंसक घटना को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई करे

देवेंद्र यादव ने कहा कि गुफा में लगे धार्मिक चिन्ह जैतखाम को क्षतिग्रस्त करने के मामले में सतनामी समाज धरने पर बैठा था। इस दौरान रायगढ़ जाते समय वो भी एक घंटे के लिए वहां गए थे। उन्होंने समाज के धरने का समर्थन किया। उनके वहां से निकलने के कुछ समय बाद पता चला कि वहां भीड़ ने हिंसक रूप ले लिया है।

प्रशासन फेल, तो अधिकारियों पर करें कार्रवाई

वहां कानून-व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी प्रशासन की थी। प्रशासन अगर फेल है, तो सरकार को उन प्रशासनिक चूक में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन जो हिंसक घटना हुई, वो पूरी तरह से गलत है। वो इसके विरोध में है। इस घटना की आड़ में जो बेकसूर लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, वो भी गलत है।

शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था धरना प्रदर्शन

विधायक देवेंद्र ने कहा कि, समाज के लोगों का उनके पास फोन आया था। वो रायगढ़ जाते समय कल वहां पहुंचे थे। वो खुद धरने में शामिल हुए थे। धरना शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। जब रायगढ़ पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि वहां हिंसा हो चुकी है। ये कार्य कुछ उपद्रवी लोगों ने किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग हिंसा में शामिल नहीं थे, निर्दोष हैं तो फिर उन पर क्यों कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button