भिलाई खुर्सीपार में म्यूल अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के मामले में 05 आरोपी गिरफ्तार, अब तक 09 आरोपी गिरफ्तार*
By Dinesh chourasiya








गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना खुर्शीपार में इंडियन बैंक के 81 खाताधारकों से संबंधित साइबर धोखाधड़ी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन बैंक खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से प्राप्त राशि को जमा करने तथा आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था।
विवेचना के दौरान सामने आया कि कुछ खाताधारक अपने बैंक खातों को साइबर ठगी में संलिप्त व्यक्तियों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों में ठगी की रकम जमा होने के बाद कमीशन लेकर राशि अन्य खातों में ट्रांसफर की जाती थी। मामले की जांच एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तरुण कुमार गौरव साहू यस्ममीत निखिल नेताम नरगिस बानो को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पूर्व में 04 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। वर्तमान कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 09 हो गई है।




आरोपियों द्वारा बैंक खाते खुलवाकर अथवा अपने खातों का उपयोग साइबर ठगी में संलिप्त व्यक्तियों को करने दिया जाता था। ठगी से प्राप्त रकम इन खातों में जमा कराई जाती थी तथा खाताधारक कमीशन लेकर उक्त राशि को अन्य खातों में ट्रांसफर कर देते थे। इस प्रकार बैंक खातों का उपयोग साइबर अपराध से अर्जित रकम के लेन-देन में किया जाता था।
घटना स्थल
थाना खुर्शीपार, जिला दुर्ग में पंजीबद्ध प्रकरण। साइबर ठगी से संबंधित लेन-देन देश के विभिन्न राज्यों से जुड़ा हुआ है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
1. तरुण कुमार पिता गंगा प्रसाद कुमार उम्र 40 वर्ष, निवासी बालाजी नगर खुर्शीपार
2. गौरव साहू पिता नूतन साहू उम्र 23 साल पता शंकर नगर थाना मोहन नगर
3. जसमीत पिता उत्तम सिंह उम्र 23 साल पता शिवाजी नगर खुर्शीपार
4. निखिल नेम पिता भानु प्रताप नेम उम्र 22 साल पता एसटीएफ कॉलोनी बघेरा थाना दुर्ग
5. श्रीमती नरगिस बानो पति इरफान अंसारी उम्र 26 साल पता मछली मार्केट खुर्शीपार
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं। कमीशन या अन्य आर्थिक लाभ के लालच में अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग करने के लिए देना साइबर अपराध में संलिप्तता का कारण बन सकता है। अपने खाते में किसी संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिलने पर तत्काल बैंक एवं पुलिस को सूचित करें। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
—0000—





