
बालोद में कलेक्टर जनदर्शन: आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निराकरण के निर्देश
अविनाश साहू संवादाता पत्रकार
अविनाश साहू संवादाता पत्रकार
बालोद (छत्तीसगढ़), 31 अगस्त 2026। बालोद जिले के संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनदर्शन में डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम संबलपुर निवासी लक्ष्मी बाई ने आर्थिक सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं, गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम साजा के सरपंच ने ग्राम पंचायत भवन, सीसी सड़क और नाली निर्माण से संबंधित मांग रखी।
इसके अलावा ग्राम चिटौद के सरपंच ने उचित मूल्य की दुकान खोलने, ग्राम सरेखा के ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने, ग्राम किल्लेकोड़ा के ग्रामीणों ने नए स्कूल भवन के निर्माण तथा झलमला निवासी हीरासिंह ने राजस्व अभिलेखों में सुधार के लिए आवेदन दिया।
कलेक्टर ने जनदर्शन में आए आवेदकों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का परीक्षण कर नियमानुसार और शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन के अनुसार, जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचे थे।








