दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके-नेहा बोरा हिरासत में:समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी रोकी; कॉकरोच पार्टी के कार्यकर्ता सेंट्रल पार्क के पास जुटे
By Dinesh chourasiya
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे।







6 दिनों में दीपके को दूसरी बार कस्टडी में लिया गया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दीपके को विमान से हिरासत में लिया गया था, अगले दिन छोड़ दिया गया।
नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू है। यानी 4 या 4 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। इसके बावजूद कनॉट प्लेस इलाके में सेंट्रल पार्क के पास सीजेपी समर्थक जुटे हैं।




दिल्ली पुलिस नेहा बोरा को गाड़ी में बैठाकर ले गई
CJP समर्थकों ने तिरंगा यात्रा निकाली
प्रदर्शन वाली जगह पर पुलिस के सामने भीड़ जमा
दिल्ली में आप नेताओं ने भी तिरंगा रैली निकाली
SIR को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी की 4 प्रमुख मांगें
नेहा बोरा ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन बुलाया
दीपके बोले- फांसी पर चढ़ा दो ना, क्या मजाक है ये
अभिजीत दीपके जहां ठहरे हुए थे, पुलिस वहां पहुंची थीं। दीपके और पुलिस की बहस भी हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपके ने कहा था कि आप अपनी मर्जी से जो मन में आ रहा है, वही लिख रहे हैं। यह बेतुका है। फांसी पर चढ़ा दो ना। क्या मजाक है ये?





