Uncategorized

CG में : व्यापारी की पुलिस ने की पिटाई, आक्रोशित व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, TI और आरक्षक पर कार्यवाही की मांग

By Dinesh chourasiya

जानकारी के अनुसार, पटेवा में निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. दोनों के बीच हुए विवाद का समझौता कराने व्यापारी युवक पहुंचा हुआ था. तभी थाना प्रभारी के थाना से जाते ही आरक्षक ने युवक प्रवीण कुमार सिंह किराना व्यापारी को थाने के अंदर ले जाकर मारपीट किया. पीड़ित व्यापारी प्रवीण कुमार ने आरक्षक पर रंजिश वश मारपीट करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद पटेवा थाना में तनाव का माहौल बना रहा. वहीं व्यापारियों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया. साथ ही व्यापारियों ने दुकाने बंद कर थाना प्रभारी और आरक्षकों पर कर्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button