Uncategorized
Trending

बालोद में जुआ खेल रहे आठ लोग गिरफ्तार, 14,100 रुपये नकद जब्त

गुण्डरदेही पुलिस की कार्रवाई, 52 पत्ती ताश बरामद; छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद (छत्तीसगढ़), 26 अगस्त। बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 14,100 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को ग्राम देवरी (क) में कुछ लोगों के रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर गुण्डरदेही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी और छापेमारी की कार्रवाई की।

 

पुलिस ने मौके से योगेश्वर सिंह मण्डावी, डोमेश्वर साहू, भेष कुमार चंद्रकार, सतीश देशमुख, घनश्याम चंद्राकर, गजेन्द्र कुमार, झमित साहू और भूपति कुमार कोसरे को पकड़ा।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 14,100 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश बरामद की गई। सभी आरोपी ग्राम देवरी (क), थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद के निवासी हैं।

 

आरोपियों के खिलाफ थाना गुण्डरदेही में धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

 

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चौव्हान के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना, एसडीओपी गुण्डरदेही राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

 

कार्रवाई में उपनिरीक्षक पुनउ राम साहू, आरक्षक यशवंत देशमुख, पंकज तारम, अमित शाह और संजय साहू की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button