Aradhna news BalodBalodCRIMEUncategorizedअपराधछत्तीसगढ़
Trending

गुण्डरदेही पुलिस की कार्रवाई, 32 पौव्वा अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

₹2,560 की देशी प्लेन शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 26 अगस्त 2026। गुण्डरदेही पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पौव्वा देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत ₹2,560 है, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 CX 5191 में अवैध रूप से शराब लेकर गुण्डरदेही से चैनगंज की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम चैनगंज के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

 

मौके से दीपक साहू पिता नरोत्तम साहू, निवासी कलंगपुर, थाना रनचिरई, जिला बालोद को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 पौव्वा देशी प्लेन शराब बरामद हुई। शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त किया गया।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चैहान के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना, एसडीओपी गुण्डरदेही राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

 

कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका

 

कार्रवाई में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक पी.आर. साहू, आरक्षक यशवंत देशमुख एवं आरक्षक पंकज तारम की विशेष भूमिका रही।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

दीपक साहू पिता नरोत्तम साहू, निवासी कलंगपुर, थाना रनचिरई, जिला बालोद।

 

जब्त सामग्री

 

32 पौव्वा देशी प्लेन शराब — ₹2,560/-

01 मोटरसाइकिल — CG 07 CX 5191

Related Articles

Back to top button