भिलाई के खुर्सीपार में देशी कट्टा के साथ एक आरोपी दबोचा गया बाकी फरार, 12 बोर का देशी कट्टा एवं राउंड बरामद
By Dinesh chourasiya








दिनांक 25.08.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार लेकर क्षेत्र में भय एवं दहशत उत्पन्न करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया
दिनांक 25.08.2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र के उड़िया बस्ती, लक्ष्मी नारायण नगर में कुछ व्यक्तियों द्वारा देशी कट्टा लेकर लोगों को डराने-धमकाने एवं क्षेत्र में दहशत फैलाने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर थाना खुर्सीपार पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिनमें से एक आरोपी को पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया, जबकि अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए।




पकड़े गए आरोपी से पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर का 01 देशी कट्टा एवं 12 बोर का 01 राउंड बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 360/2026, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त होने पर जेल निरूद्ध किया गया।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाया गया है। वर्ष 2021 में थाना भिलाई-3 क्षेत्र के एक प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 302 भारतीय दण्ड संहिता के तहत प्रकरण दर्ज होने एवं जेल में निरूद्ध रहने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त आरोपी के विरुद्ध अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।








