
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर 13 अगस्त को होगा अंतिम अभ्यास
बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में सुबह 8:30 बजे होगा फाइनल रिहर्सल
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 12 अगस्त 2026। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में 13 अगस्त को जिला मुख्यालय बालोद स्थित स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में अंतिम अभ्यास आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस अंतिम अभ्यास का समय सुबह 8:30 बजे निर्धारित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं गरिमामय रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अंतिम अभ्यास के दौरान समारोह से संबंधित विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास किया जाएगा, ताकि स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे।
जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, अनुशासित एवं गरिमामय बनाने के लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।






