Uncategorized

भिलाई के सेक्टर 1 में चाकू दिखाकर दो मोबाइल लूटने वाले 03 आरोपी दबोचे गए, लूटे गए Realme एवं iPhone 16 सहित धारदार हथियार बरामद

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 29.07.2026 को थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की घटना में पुलिस ने त्वरित विवेचना एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से तीन आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की तथा लूट की सामग्री बरामद की।

दिनांक 29.07.2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, सेक्टर-01 के पास प्रार्थी अयान अली एवं उसकी महिला साथी के साथ तीन अज्ञात आरोपियों द्वारा मोबाइल लूट की घटना की गई थी। आरोपियों द्वारा Realme एवं iPhone मोबाइल लूटने के दौरान प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर किसी नुकीली वस्तु से कमर एवं पीठ के पास चोट पहुंचाई गई तथा दोनों मोबाइल लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार हथियार जप्त किया गया। आरोपियों को दिनांक 11.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

आरोपी का नाम

1. आर्यन राय, उम्र 19 वर्ष, निवासी शंकर पारा, लक्ष्मी मार्केट, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
2. पीयूष कुमार शाह, उम्र 20 वर्ष, निवासी तीन दर्शन मंदिर के पीछे, रामजी निवास, नेहरू चौक, कैम्प-01, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
3. मोहम्मद आरिफ शाह, उम्र 19 वर्ष, निवासी पंजाब डेयरी के पीछे, स्टील नगर, कैम्प-01, भिलाई, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

1. Realme कंपनी का 01 मोबाइल फोन।
2. iPhone 16 का 01 मोबाइल फोन।
3. घटना में प्रयुक्त स्टील का 01 धारदार हथियार।

 

Related Articles

Back to top button