Uncategorized

भिलाई में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के पोस्टर पर पोती स्याही:यूथ कांग्रेस ने भिलाई नगर थाने में की शिकायत, कहा-जानबूझकर की गई हरकत, तत्काल कार्यवाही हो

By Dinesh chourasiya

वे

दुर्ग में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन से पहले विवाद खड़ा हो गया। शहर के डीपीएस चौक पर लगाए गए उनके शुभकामना पोस्टर पर अज्ञात लोगों ने स्याही पोत दी।

इस घटना की जानकारी मिलते ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। कार्यकर्ता विरोध जताते हुए भिलाई नगर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर पोस्टर खराब करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कल है पूर्व गृहमंत्री का जन्मदिन, लगाए हैं शहर में पोस्टर

युवा कांग्रेस की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि गुरुवार को पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन है। इस मौके पर उनके समर्थकों ने डीपीएस चौक के पास शुभकामना पोस्टर लगाया था। आरोप है कि कुछ असामाजिक लोगों ने पोस्टर पर स्याही फेंककर उसे खराब कर दिया।

आवेदन में कहा गया है कि यह सिर्फ एक पोस्टर को नुकसान पहुंचाने का मामला नहीं है, बल्कि एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि का अपमान करने और माहौल खराब करने की कोशिश भी

पोस्टर खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग

युवा कांग्रेस ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और पोस्टर खराब करने वाले लोगों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। आवेदन में यह भी कहा गया है कि इस घटना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों में नाराजगी है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी बोले- तत्काल कार्रवाई हो

युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के उपाध्यक्ष शुभम वर्मा ने कहा कि पार्टी इस मामले को हल्के में नहीं लेगी। उनका कहना है कि पोस्टर पर स्याही पोतना जानबूझकर किया गया काम है और इससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। शुभम वर्मा ने कहा कि अगर बुधवार शाम तक पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो युवा कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।

जांच में जुटी पुलिस

यूथ कांग्रेस की ओर से फिलहाल पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button