
दुर्ग न्यूज़ । कलेक्टर जनदर्शन में पहुची रिसाली निगम के कांग्रसी पार्षद की गुंडागर्दी की शिकायत
By Dinesh chourasiya
रिसाली निगम क्षेत्र से लगातार पार्षदों की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में पहुच रही है, इसी कड़ी में आज सोमवार को रिसाली के 15 नंबर वार्ड की महिलाये सैंकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर पहुची जहा उन्होंने जनदर्शन में शिकायत पत्र सौपते हुए, कहा कि वार्ड पार्षद ईश्वरी मनमानी और दादागीरी कर सड़क पर अवैध निर्माण कर रही है, मना करने पर गुंडागर्दी पर उतर गई है, और धमकी दे रही है कहती है कि चुपचाप बैठों इधर उधर शिकायत करोगे तो महंगा पड़ेगा | उनका कहना था कि इस मामले को लेकर जब गृहमंत्री से गुहार लगाईं गई तो उनका कहना था कि आपलोग पार्षद को वोट नहीं दिए हो फिर तुम्हारी बात क्यों सुनेगी |
अब इस मामले को लेकर वार्ड पार्षद और मोहल्लेवासी आमने सामने है, ऐसे में शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निराकरण किया जाना चाहिए नहीं तो इस मामले में अप्रिय घटना की आशंका प्रबल रूप से बनती दिखाई दे रही है |







