Aradhna news BalodBalodUncategorizedछत्तीसगढ़
Trending

आम नागरिकों को बैंकिंग सुविधाएं आसान और सुगम तरीके से उपलब्ध कराएं: कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा

जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षण समिति की बैठक में बैंकर्स को दिए निर्देश, जनधन, मुद्रा, बीमा व रोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 08 जुलाई 2026

 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सभी बैंकर्सों को शासन के मंशानुरूप आम नागरिकों को आसानी से बैंकिंग सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में उपस्थित बैंकर्स को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि आम नागरिकों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नही होनी चाहिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि श्री क्षितिज वर्मा, लीड बैंक मैनेजर श्री आदर्श बेले सहित महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग, कार्यपालन अधिकारी अंत्याव्यसायी सहकारी समिति, सहायक संचालक मत्स्य सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों के अलावा बैंकर्सगण उपस्थित थे। 

 बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बैंक लिंकेज के लिए निर्धारित लक्ष्य एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने बैंकर्सों को निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध कार्यों में अपेक्षित प्रगति नही होने पर संबंधित बैंकर्सों के विरूद्ध कार्यवाही की भी चेतावनी दी।

 

बैठक में कलेक्टर ने 2025-26 के एनुअल क्रेडिट प्लान एवं आरसेटी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जागरूकता कैंप का आयोजन तथा अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आदि के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी बैंकर्सों को अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए आम जनता को सुगमता के साथ बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। 

 

Related Articles

Back to top button