Uncategorized

भिलाई में पशु क्रूरता का मामला दर्ज:बारिश से बचने दुकान के बाहर खड़ा था पिल्ला, दुकान संचालक ने मारी लात, पानी की टंकी में गिरने से मौत

By Dinesh chourasiya

भिलाई के स्मृति नगर इलाके में एक आवारा श्वान के पिल्ले की लात मारने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने ऑटो सेंटर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 5 जुलाई की शाम की बताई जा रही है।

स्मृति नगर पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि वह 5 जुलाई की शाम करीब 6.50 बजे स्मृति नगर मेन रोड पर टहल रहे थे। उसी दौरान बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए एक पिल्ला मां बम्लेश्वरी ऑटो सेंटर के सामने खड़ा था।

संचालक ने जोर से मारी लात, पानी टंकी में गिरा पिल्ला प्रार्थी ने बताया कि ऑटो सेंटर के संचालक ने पिल्ले को वहां से हटाने के लिए उसे जोर से लात मार दी। लात लगने से पिल्ला पास में बनी पानी की टंकी में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने कुछ देर बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला घटना के अगले दिन हिमांशु उपाध्याय अपने साथी शशिकांत बोल्ला के साथ स्मृति नगर चौकी पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच की और आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button