सशक्त युवा मंडल बालोद के संस्थापक आदित्य सिन्हा ने बच्चों को वितरित की कॉपी एवं स्टेशनरी
क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 23 जून 2026। सशक्त युवा मंडल बालोद के संस्थापक श्री आदित्य सिन्हा द्वारा मंगलवार, 23 जून 2026 को गुरुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोरिदकला के प्राथमिक शाला में अध्ययनरत पहली कक्षा के नवप्रवेशी एवं जरूरतमंद बच्चों को कॉपी एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।





इस दौरान बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए नियमित अध्ययन करने और उज्ज्वल भविष्य के लिए मेहनत करने का संदेश दिया गया। इस पहल से बच्चों एवं उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांशु नागेंद्र ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि संस्थापक आदित्य सिन्हा लंबे समय से शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर जरूरतमंदों की सहायता करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।




