लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से वे सीधे अभनपुर के लिए निकले।







अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में करीब 4 घंटे तक मौजूद रहेंगे। ट्रेंनिग प्रोग्राम में राहुल जिला, शहर अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद करेंगे।
हालांकि, कार्यक्रम गोपनीय रखा गया है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता दूर-दूर से पहुंचे हुए हैं। सक्ती जिले के जैजपुर से आए ब्लॉक अध्यक्ष कौशिक चंद्र ने बताया कि, बाइक चलाकर राहुल गांधी से मुलाक़ात करने दिल्ली गया, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। आज फिर बाइक से यहां मिलने आया हूं।




उनके दौरे को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, वो आलू से सोना निकालने की ट्रेनिंग देंगे। जिस पर पलटवार करते हुए विकास उपाध्याय ने कहा कि, मिश्रा ‘एक्सीडेंटल विधायक’ हैं, वे अनावश्यक बयानबाजी कर सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।
राहुल भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देने आए हैं- पुरंदर मिश्रा
राहुल गांधी के दौरे को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि, राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि यही भगवान राम हैं, जिनके अस्तित्व को राहुल गांधी ने कभी स्वीकार नहीं किया था।
राहुल गांधी यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को क्या सिखाने आ रहे हैं। क्या वे भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देने आए हैं या फिर ‘आलू से सोना निकालने’ जैसी बातें सिखाने आ रहे हैं। वहीं, पुरंदर मिश्रा के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि पुरंदर मिश्रा मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है।
अंबिकापुर में आज योग दिवस कार्यक्रम शामिल होने पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल जहां जाते हैं, हश्र सब जानते हैं।
मिश्रा ‘एक्सीडेंटल विधायक’ हैं- विकास
विकास उपाध्याय ने तंज कसते हुए कहा कि यदि भाजपा उनका इलाज नहीं करा पा रही है, तो कांग्रेस इसके लिए भी तैयार है। पुरंदर मिश्रा अपना राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। मिश्रा ‘एक्सीडेंटल विधायक’ हैं, वे अनावश्यक बयानबाजी कर सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।
जिला-शहर अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर
कांग्रेस का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से अभनपुर के चांदी मोड़ स्थित आशुतोष-अलका अग्रवाल मंगल भवन में शुरू हो चुका है। संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में प्रदेशभर के नवनियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं।
शिविर को केवल भाषणों तक सीमित नहीं रखा गया है। कांग्रेस नेताओं को गांवों में रुककर ग्रामीणों से संवाद करने, मनरेगा की जमीनी स्थिति समझने, नशे की समस्या पर चर्चा करने और स्थानीय सामाजिक-आर्थिक हालात का अध्ययन करने की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशिक्षण की शुरुआत झंडावंदन से की गई है। इसमें योग, मार्शल आर्ट्स, व्यक्तित्व विकास और संगठन प्रबंधन के सत्र भी रखे गए हैं। अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ मीडिया हैंडलिंग







