प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 24 जून को होगा ’आवास प्लस 2.0’ सर्वेक्षण से प्राप्त सिस्टम जनरेटेड प्रतिक्षा सूची का सार्वजनिक वाचन जिले के सभी ग्रामों में होगा विशेष ग्राम सभा का आयोजन
क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 19 जून 2026
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी ग्रामों में 24 जून 2026 को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ग्राम सभा में जनहित एवं ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।




प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले के सभी ग्रामों में 24 जून 2026 को ग्राम सभा का आयोजन आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से प्राप्त सिस्टम जनरेटेड प्रतिक्षा सूची का सार्वजनिक वाचन एवं अवलोकन, सत्यापन शासन द्वारा निर्धारित 12 मापदंडों के आधार पर किया जाएगा। योजना के मार्गदर्शिका व एसओपी में प्रदाय निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम में सूची का प्रदर्शन कर ग्रामीण के समक्ष उसका वाचन किया जाएगा तथा स्थायी प्रतिक्षा सूची तैयार की जाएगी। इससे ग्रामीणो को सूची की जानकारी पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो सकेगी। इसके पश्चात् नियमानुसार दावा-आपत्ति आमंत्रित कर प्राप्त दावा-आपत्तियो का नियमानुसार परीक्षण कर उनका निराकरण किया जाएगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चन्द्रवंशी ने उक्त ग्राम सभा के संबंध में जनपद पंचायत के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देश दिए है। उन्होंने ग्राम सभा आयोजन के पूर्व पर्याप्त प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही ग्राम सभा से संबंधित समस्त मैदानी अमलों जैसे सचिव ग्राम पंचायत, नोडल अधिकारी ग्राम सभा एवं अन्य अमलों को प्रक्रिया का पर्याप्त प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए है।
सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को ग्राम सभा में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं सभा को जन-भागीदारी आधारित, पारदर्शी और परिणाममुखी बनाने की अपील की है। पीएम आवास योजना अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से प्राप्त सिस्टम जनरेटेड प्रतिक्षा सूची का सार्वजनिक वाचन एवं अवलोकन, सत्यापन शासन द्वारा निर्धारित 12 मापदंडों के आधार पर करने पारदर्शी तरीके से करने को कहा। उन्होंने बताया कि आवास प्लस 2.0 की सूची सिस्टम आधारित एवं एआई जनरेटेड है। सूची में नाम जोड़ने, काटने, अवलोकन, सत्यापन के संबंध में किसी भी प्रकार की राशि की मांग या वसूली किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




