Uncategorized

भिलाई में दुकान का ताला तोड़कर एक लाख  23 हजार गल्ले किए पार  एक दबोचा गया  99,500 रुपये बरामद

By Dinesh chourasiya

 

प्रार्थी ओम प्रकाश साहू, निवासी दुर्गा मंदिर जामुल द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 14.06.2026 को सुबह लगभग 11:35 बजे वह अपनी दुकान खोलकर कुछ दूरी पर गया था। वापस लौटने पर उसने देखा कि दुकान के ड्रॉज का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखी नगदी रकम 1,23,000 रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 414/2026 धारा 331(3), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया गया। संदेही मोह. जुनैद को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया तथा उसके कब्जे से चोरी की गई रकम में से 99,500 रुपये बरामद किए गए। शेष राशि आरोपी द्वारा खर्च करना बताया गया। आरोपी को दिनांक 16.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

 

Related Articles

Back to top button