Uncategorized

UP में रायपुर पुलिस पर हमला, 53 पर FIR:घायल कॉन्स्टेबल की शिकायत पर मामला दर्ज, ASP बोलीं- आरोपियों की तलाश जारी गांजा तस्करी मामले  में आरोपी को पुलिस की टीम पकड़ने गई थी उत्तर प्रदेश

By Dinesh chourasiya

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गांजा तस्करी के आरोपी को पकड़ने पहुंची रायपुर पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में कार्रवाई तेज कर दी गई है। घायल पुलिसकर्मी जगदेव प्रसाद वर्मा की शिकायत पर कौशांबी पुलिस ने 53 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कौशांबी अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि मामले में बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी के ‘चोर-चोर’ चिल्लाने पर ग्रामीणों ने रायपुर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। बाद में बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी और स्थिति को नियंत्रित किया था। मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है।

घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

पुलिस के अनुसार, इचौली निवासी शिवम केशरवानी के खिलाफ रायपुर के गंज थाने में गांजा तस्करी का मामला दर्ज है। विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने 28 फरवरी को शिवम केशरवानी और सिराथू निवासी आकाश उर्फ मास्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

वारंट तामील कराने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की अनुमति के बाद गंज थाना रायपुर से प्रभारी आरक्षक युसुफ खान, आरक्षक जगदेव प्रसाद वर्मा, संदीप कुमार, अजय चौधरी और सत्यवेंद्र प्रधान की टीम शुक्रवार रात कौशांबी पहुंची। पुलिस ने पहले आकाश उर्फ मास्टर को गिरफ्तार किया।

कौशांबी पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

आरोपी की तलाश में गांव पहुंची थी टीम

इसके बाद शिवम केशरवानी की तलाश में इचौली गांव पहुंची। बताया गया कि पुलिस टीम शिवम के घर के पास निगरानी कर रही थी। इसी दौरान शिवम के परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को चोर बताकर शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लाठी-डंडों से लैस लोग मौके पर पहुंच गए और टीम को घेर लिया।

पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट

आरोप है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। हमले में आरक्षक जगदेव प्रसाद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य पुलिसकर्मी किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल को प्रयागराज रेफर किया गया

किसी तरह पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया। घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया है। वहीं, अब पुलिसकर्मी शिकायत पर कौशांबी पुलिस ने 53 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button