Uncategorized

भिलाई के हाउसिंग बोर्ड में  अवैध हेरोइन (चिट्टा) बेचते महिला गिरफ्तार  लगभग 10 लाख रुपये का मादक पदार्थ बरामद आरोपी महिला के कब्जे से 49.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया।

By Dinesh chourasiya

 

 

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 08.06.2026 को थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला निर्माणाधीन बीएनएस स्कूल, हाउसिंग बोर्ड के पास अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) रखकर उसकी बिक्री कर रही है। सूचना पर थाना जामुल पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।

मौके पर संदिग्ध महिला को चिन्हित कर महिला आरक्षक की उपस्थिति में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 49.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), मादक पदार्थ बिक्री से प्राप्त 1,000 रुपये नगद एवं एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। बरामद सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 9,97,300 रुपये है।

प्रकरण में आरोपी महिला के विरुद्ध थाना जामुल में अपराध क्रमांक 288/2026 धारा 21(बी), 27(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

▪️ आरोपी का नाम

1. राजविन्दर कौर, उम्र 25 वर्ष, निवासी एलआईजी/312, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त

1. हेरोइन (चिट्टा) 49.8 ग्राम, अनुमानित कीमत 9,96,000 रुपये।
2. एक कीपैड मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 300 रुपये।

3. मादक पदार्थ बिक्री से प्राप्त नगदी राशि 1,000 रुपये।

Related Articles

Back to top button