Uncategorized

भिलाई में एक्सीडेंट कर गाली गलौज, मारपीट कर चाकु दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में  > आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकु को किया गया जप्त।

By Dinesh chourasiya

 

 

दिनांक 02.12.2024 को मुतजरर तिरूपति दुर्गा निवासी जी. केबिन चरोदा प्रार्थी सुनील हरपाल निवासी शिवाजी चरोदा के स्कूटी को लेकर अपने घर जा रहा था कि रविवार बाजार चरोदा दादर रोड के पास आरोपी विष्णु सोलंकी के द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर प्रार्थी के स्कुटी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करना एवं आरोपी अजीत सोलंकी उर्फ अज्जु एवं विष्णु सोलंकी के द्वारा प्रार्थी को आम जगह पर अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर आम जगह पर चाकु दिखाकर जान से मारने की धमकी देना एवं थाना में रिपोर्ट किया तो प्रार्थी को परिवार सहित चाकु मार देने की धमकी देने कि रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 538/2024 धारा 281, 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने आरोपी अजीत सोलंकी उर्फ अज्जु को पकड़ा। दूसरा आरोपी विष्णु सोलंकी घटना के बाद से फरार है  पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्दी पकड़ लेंगे

आरोपी अजीत सोलंकी से विस्तृत पूछताछ पर आरोपी द्वारा अपने अन्य साथी विष्णु सोलंकी के साथ रविवार बाजार चरोदा दादर रोड के पास अपने वाहन को तेज गति से चलाकर प्रार्थी के स्कूटी को एक्सीडेंट करना एवं प्रार्थी को आम जगह पर अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर आम जगह पर अपने पास रखे चाकु को निकालकर जान से मारने की धमकी देना तथा उनके खिलाफ थाना में रिपोर्ट करने पर प्रार्थी को पूरे परिवार सहित चाकु से मार देने की धमकी देना बताया एवं घटना में प्रयुक्त चाकु को अपने पास रखना बताने पर आरोपी के निशादेही पर बरामद कर जप्त किया बाद प्रकरण में 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई से उप निरीक्षक सुभाष लाल, आर. 1211 अरविंद मेढ़े, आर. 234 ईश्वर भारद्वाज, आर. 269 विशाल सिंह की उल्लेखनिय भूमिका रही।

 

गिरफ्तार आरोपी नाम_
अजीत उर्फ अज्जू सोलंकी पिता सेवा राम सोलंकी उम्र 21 साल निवासी साईं मंगल के पास चरोदा थाना पुरानी मिलाई जिला दुर्ग.

Related Articles

Back to top button