Uncategorized

केरलम में विजयन समर्थकों का ED टीम पर हमला:लाठी-पत्थर बरसाए, गाड़ी तोड़ी; पूर्व केरलम CM की बेटी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, घर पर रेड

By Dinesh chourasiya

केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के समर्थकों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर CPI समर्थकों ने हमला कर दिया। ED की 12 सदस्यीय टीम सुबह 7 बजे तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर समेत 10 ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रेड करने पहुंची थी।

उस समय विजयन और उनका परिवार घर में मौजूद था। जैसे ही यह खबर फैली पार्टी के समर्थक घर के बाहर जुटने लगे। दोपहर 1:30 बजे टीम बाहर निकली समर्थकों ने घेर लिया। भीड़ ने उनकी गाड़ियों पर पत्थर और बोतलें फेंकी। कारों के शीशे तोड़ दिए गए और लाठी से भी हमला किया।

ED की रेड पूर्व सीएम की बेटी की कंपनी से जुड़ी

ED ने यह रेड विजयन की बेटी टी वीना की कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की है। वीणा की ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ को कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) ने साल 2018-19 में ₹1.72 करोड़ मंथली पेमेंट के तौर पर दिए, लेकिन इसके बदले एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस ने कोई सर्विस नहीं दी।

ED का मानना है कि यह लेन-देन संदिग्ध है। CMRL और एक्सालॉजिक के बीच हुए इस भुगतान को लेकर पहले इनकम टैक्स विभाग ने भी सवाल उठाए थे। बाद में इसी आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है।

एक दिन पहले ही मंगलवार को इसी मामले में केरल हाईकोर्ट ने CMRL की याचिका खारिज की, जिसमें CMRL ने ED की जांच रद्द कराने की मांग की थी। ED ने 2024 में आरोपों की जांच के लिए PMLA केस फाइल किया था।

यह मुद्दा विजयन सरकार के सामने सबसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील विवादों में से एक रहा है। ED जांच के अलावा, इस मामले की जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) भी कर रहा है।

दोपहर में ED की टीम जब घर से निकलने लगी तो CPI समर्थकों ने उनकी कारों को घेर लिया।
समर्थकों ने कार पर लाठी-डंडा, बोतल, ईटों से हमला किया। पुलिस लोगों को दूर हटाते दिखी।
सीपीआई समर्थक कार के गेट पर लात मारते दिखे। विंड शील्ड पर ईंट मारी गई, जिससे वह टूट गई।

Related Articles

Back to top button