Uncategorized

दुर्ग भिलाई रायपुर  कोरबा-धमतरी में बारिश; अगले 4 दिन मौसम खराब

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार रात रायपुर में ओले गिरे, गरज चमक के साथ खूब बारिश हुई। इसके साथ ही कोरबा, धमतरी और कोंडागांव इलाके में भी अच्छे बादल बरसे हैं। कोरबा के कटघोरा में आई आंधी से एक बड़ा पेड़ टूटकर गिर गया।

कोंडागांव के केशकाल में तेज बारिश के चलते कई सड़कों पर पानी भर गया, लोगों की दुकानों तक पानी घुस आया। धमतरी के रिसगांव में पेड़ गिरने से घर के पास खड़ा ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं खरीदी केंद्र परिसर में बना टिन शेड भी तेज हवा में उड़ गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल में बने सिस्टम के असर से मौसम चेंज हुआ है। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही बने रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

रायपुर में शाम से ही बिजली गरज रही थी, तस्वीर रजबंधा मैदान की है।
बारिश से गर्मी से राहत मिली, तस्वीर कचना रोड की है।
कोरबा के कटघोरा, पाली और करतला क्षेत्र में भी बारिश हुई।
कोंडागांव के केशकाल में तेज बारिश के चलते दुकानों में घुसा पानी।

शुक्रवार रात अंबिकापुर में तेज बारिश हुई। वहीं दुर्ग जिले के अंडा गांव में तेज हवाओं के कारण लोग पेट्रोल पंप की छत के नीचे बचते नजर आए। आंधी इतनी तेज थी कि एक स्कूटी भी हवा के झोंकों से गिर गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button