दुर्ग के उतई में मोबाईल टावरों से कॉपर केबल चोरी करने वाले शातिर चार चोर को पुलिस की टीम ने दबोचा एक नाबालिक भी शामिल आरोपियों से घटना में इस्तेमाल होने वाले दुपहिया वाहन, कॉपर केबल एवं केबल काटने का सामान जब्त
By Dinesh chourasiya

दुर्ग पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उतई एवं चौकी मचांदुर पुलिस द्वारा मोबाईल टावरों से कॉपर केबल चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।







प्रार्थी पुरूषोत्तम जायसवाल, उम्र 50 वर्ष निवासी शिवनगर दुर्ग एवं कृपाशंकर तिवारी, उम्र 45 वर्ष निवासी न्यू आदर्श नगर, पद्मनाभपुर दुर्ग द्वारा थाना उतई एवं चौकी मचांदुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम मचांदुर, घुघसीडीह एवं पतोरा में लगे मोबाईल टावरों से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कॉपर केबल चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 247/2026, 248/2026 एवं 249/2026 धारा 303(2), 3(5), 111 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास से प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा दिनांक 13 एवं 14 मई 2026 की दरम्यानी रात ग्राम मचांदुर, घुघसीडीह एवं पतोरा क्षेत्र में मोबाईल टावरों की रेकी कर कॉपर केबल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों द्वारा चोरी किए गए केबल को बेचकर प्राप्त राशि को आपस में बांटकर दैनिक उपयोग एवं खाने-पीने में खर्च करना बताया गया।
आरोपियों एवं अपचारी बालक की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दुपहिया स्कूटी वाहन, केबल काटने का उपकरण एवं चोरी किया गया कॉपर केबल बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




▪️
▪️ आरोपी का विवरण :
1. सन्नी गुप्ता, उम्र 19 वर्ष, निवासी पानी टंकी के पास, नेवई बस्ती वार्ड 33, थाना नेवई जिला दुर्ग।
2. मिलन कुमार निर्मलकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी सूर्य नगर, स्टेशन मरौदा वार्ड 21, थाना नेवई जिला दुर्ग।
3. किशन यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी सूर्य नगर, स्टेशन मरौदा वार्ड 21, थाना नेवई जिला दुर्ग।
4. अरूण खुटेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी विजय चौक, स्टेशन मरौदा, थाना नेवई जिला दुर्ग।
5. एक विधि से संघर्षरत बालक।




