Uncategorized

CG में : मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणा, ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छग के खिलाड़ियों को मिलेगा तीन करोड़, रुपए 

By Dinesh chourasiya

 

 

रायपुर।  : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य खेल अलंकरण  सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव ने राज्य के लिए शहीद होने वाले वीरों के परिवारों को सम्मानित किया। साथ ही सीएम साय ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया। और 1 करोड़ 36 लाख रूपए की पुरस्कार राशि खिलाड़ियों को प्रदान की गई। वहीं राज्य खेल अलंकरण समारोह में सीएम साय ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए की पुरुस्कार राशि देने की घोषणा की।

खेल अलंकरण समारोह 2024 के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृज मोहन अग्रवाल के साथ खेल एवं युवा विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button