
‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत पाररास मुक्तिधाम में हुआ भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम
गुरु शक्तिधाम परिवार के तत्वावधान में श्रद्धालुओं ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल का लिया संकल्प।








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 26 जुलाई 2026 (रविवार)।
गुरु शक्तिधाम परिवार एवं समस्त गुरु भक्तगण, बुढ़ापारा वार्ड क्रमांक 20 पाररास, बालोद के तत्वावधान में “एक पेड़ गुरु के नाम” अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन पाररास मुक्तिधाम परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना, अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना तथा गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका बालोद के उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी उपस्थित रहे। विशेष रूप से परमपूज्य गुरुदेव श्री हरीश यादव जी (शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम, माँ महाकाली मंदिर, बाबूटोला, राजनांदगांव) एवं परमपूज्य गुरुदेव श्री दुष्यंत चंद्राकर जी (गुरु शक्तिधाम, बुढ़ापारा, बालोद) की गरिमामयी उपस्थिति एवं आशीर्वचन प्राप्त हुए।
इस अवसर पर श्री मदन साहू, पाठक जी, श्री दिनेश साहू जी, गुरु शक्तिधाम बुढ़ापारा बालोद के समस्त गुरु भक्तगण तथा ग्राम पाररास बुढ़ापारा के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा प्रत्येक व्यक्ति से अपने गुरु, माता-पिता, इष्ट देव, प्रकृति एवं अपनों की स्मृति में कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।
आयोजक:
गुरु शक्तिधाम परिवार एवं समस्त गुरु भक्तगण
बुढ़ापारा वार्ड क्रमांक 20, पाररास, बालोद











