Uncategorized

CG में बेटे ने माता-पिता, भतीजा-भतीजी को कुल्हाड़ी से काट डाला जमीन विवाद में हत्या पुलिस जांच में जुटी

By Dinesh chourasiya

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भंवतरा में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के मंझले बेटे सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में जमीन और पारिवारिक विवाद को हत्या की बड़ी वजह माना जा रहा है।

इस मामले में बुधवार रात पहले मेदनी प्रसाद कश्यप (70), उनकी पत्नी कांति बाई (65), नाती पीतांबर (17) और नातिन मोगरा की हत्या की खबर सामने आई थी। अब जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या के आरोप मृतक दंपती के बेटे सोनसाय कश्यप पर हैं।

जानकारी के मुताबिक, मेदनी प्रसाद अपनी पत्नी, नाती और मूकबधिर नातिन मोगरा के साथ निर्माणाधीन मकान के पीछ स्थित घर में रह रहे थे। बुधवार रात सभी खाना खाने के बाद सो गए थे।

गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे जब मिस्त्री काम के लिए पहुंचा तो सामने का निर्माणाधीन मकान का दरवाजा बंद मिला। पीछे से जाकर देखने पर चारों की खून से लथपथ लाश खाट पर पड़ी मिली। इसके बाद सरपंच के जरिए पुलिस को सूचना दी गई।

संदेही के घर तक पहुंचा स्निफर डॉग

मौके पर एसपी निवेदिता पाल, एएसपी उमेश कश्यप समेत पुलिस टीम पहुंची। घर को सील कर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की गई। डॉग स्क्वॉड घर के पीछे बाड़ी के रास्ते सीधे संदेही सोनसाय कश्यप के घर तक पहुंचा। वहां ताला लगा था।

पुलिस ने ताला तोड़कर तलाशी ली, जहां से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद की गई। इसके बाद सोनसाय और उसके बेटे गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

जमीन विवाद से जुड़ा मामला

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मामला पारिवारिक और जमीन विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कांति बाई और नातिन मोगरा एक खाट पर सो रहे थे, जबकि मेदनी प्रसाद और नाती पीतांबर दूसरी खाट पर थे। चारों पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि करीब 16-17 साल पहले सोनसाय कश्यप अपने छोटे भाई की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है

Related Articles

Back to top button