Uncategorized

दुर्ग के कुम्हारी में ,देशी कट्टा एवं 02 लाख रुपये नगदी के साथ एक आरोपी दबोचा गया  मुखबिर सूचना पर खारून नदी रेलवे ब्रिज के नीचे घेराबंदी कर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा आरोपी के कब्जे से 01 नग देशी कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस 2लाख रुपए नगद बरामद

By Dinesh chourasiya

दिनांक 05.05.2026 को थाना कुम्हारी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खारून नदी स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे सफेद प्लास्टिक बोरी में अवैध देशी कट्टा एवं नगदी रकम रखकर बिक्री करने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम को देखकर संदेही व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अविनाश आष्टिकर निवासी कबीर नगर रायपुर बताया। आरोपी के कब्जे की तलाशी लेने पर 01 नग लोहे का देशी कट्टा, 01 नग जिंदा कारतूस, 02 लाख रुपये नगदी एवं 01 नग वीवो कंपनी का मोबाईल बरामद हुआ। आरोपी द्वारा उक्त हथियार एवं रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सामग्री को विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 00/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

▪️ आरोपी का नाम :

1. अविनाश आष्टिकर, उम्र 53 वर्ष, निवासी एमडीडी 102 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कबीर नगर, रायपुर।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 01 नग लोहे का देशी कट्टा
2. 01 नग जिंदा कारतूस
3. 02 लाख रुपये नगदी
4. 01 नग वीवो कंपनी का मोबाईल
▪️ सराहनीय भूमिका :

—0000—

Related Articles

Back to top button