Uncategorized

भिलाई में सार्वजनिक स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस की टीम ने दबोचा , 04 आरोपी एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर 05 स्प्लेण्डर एवं 01 एक्टिवा सहित कुल 06 चोरी के वाहन बरामद कर जप्त किए गए

By Dinesh chourasiya

 

 


प्रार्थी सुखदेव पाण्डेय निवासी मदर टेरेसा नगर कैम्प-01 भिलाई द्वारा दिनांक 01.01.2026 को थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 25.12.2025 को नेहरू नगर अटल प्रतिमा के पास से उसकी मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्रमांक CG-07-CL-4739 अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई। प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान दिनांक 24.04.2026 को मुखबिर सूचना पर लक्ष्मी नगर सुपेला क्षेत्र से संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा संगठित होकर अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर भिलाई नगर रेलवे स्टेशन गौठान के पास झाड़ियों से चोरी के 06 दोपहिया वाहन बरामद कर जप्त किए गए। प्रकरण में संगठित रूप से चोरी करना पाए जाने पर धारा 112(2) बीएनएस जोड़ी गई। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

 

आरोपी का नाम :

1. हर्ष साहू
2. गजानंद यादव
3. देवेन्द्र यादव
4. अजय पटेल
5. 01 विधि से संघर्षरत बालक
जप्त सामग्री :

1. स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG-07-CL-4739
2. स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG-04-PX-6739
3. स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG-07-PD-6279
4. 02 नग बिना नंबर स्प्लेण्डर मोटर सायकल
5. एक्टिवा वाहन क्रमांक CG-07-BA-4047
कुल 06 चोरी के वाहन जप्त।

 

Related Articles

Back to top button