Uncategorized

CG में प्लास्टिक-पटाखे की दुकान में भीषण आग:10km दूर से दिख रहा धुएं का गुबार, कलेक्टर बोले- जनहानि नहीं, आग बुझाने की कोशिश जारी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में प्लास्टिक-पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना राम मंदिर रोड की है। यहां मुकेश प्लास्टिक की होलसेल शॉप है। जहां लाखों रुपए के प्लास्टिक के सामानों और पटाखों का भंडारण है।

1 घंटे के अंदर आग ने 2 मंजिला बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। दुकान से सटे घर में भी आग लग गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। प्लास्टिक सामान जलने के बाद अब आग से पटाखे जल रहे। जिससे लगातार धमाके हो रहे। 10KM दूर से धुंए का गुबार दिख रहा है।

4 फायर ब्रिगेड की टीम ने 25 टैंकर पानी डाला है, लेकिन आग लगातार फैल रही। घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल है। घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है। कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि जनहानि नहीं हुई है। आसपास के घरों को खाली कर दिया गया है। अगले 2 घंटे में आग पर काबू पा लिया जाएगा।

जहां आग लगी है, वह घनी आबादी वाला इलाका है।

Related Articles

Back to top button