Uncategorized

भिलाई में थार वाहन में नकली पुलिस का स्टीकर लगाकर  घूमने वाला आरोपी गिरफ्तारी  पुलिस ने  थार वाहन को जप्त कर  आगे की कार्यवाही कर रही है 

By Dinesh chourasiya

जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सुपेला अंतर्गत चौकी स्मृति नगर क्षेत्र में दिनांक 23.04.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि जुनवानी चौक के पास एक थार वाहन चालक द्वारा अपने निजी वाहन में अवैध रूप से “पुलिस” मोनो एवं बोर्ड लगाकर वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए आमजन के जीवन को खतरे में डाला जा रहा है।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर वाहन चालक को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन चालक का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर अपराध क्रमांक 555/2026 धारा 281 BNS एवं धारा 184 मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

▪️ आरोपी का नाम
1. थार वाहन चालक
समीर वर्मा ,उम्र 23 वर्ष, आर्य नगर कोहका ।
▪️ जप्त वाहन
वाहन क्रमांक cg 07 cp 8800
ब्लैक थार वाहन

Related Articles

Back to top button