Uncategorized

भिलाई में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपी को घेराबंदी कर  के पुलिस ने पकड़ा , नगदी एवं मोबाइल जप्त

By Dinesh chourasiya

दिनांक 17.04.2026 को थाना वैशालीनगर क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जवाहर नगर पुलिया के पास एक व्यक्ति द्वारा कल्याण एवं राजधानी नामक सट्टा गेम में अंकों पर रुपये का दांव लगाकर सट्टा खेला एवं खिलाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय कुमार प्रसाद उर्फ पंडित, उम्र 48 वर्ष, निवासी दीपनगर, थाना वैशालीनगर, दुर्ग बताया। आरोपी द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा संचालन करना एवं अन्य व्यक्तियों से संपर्क कर लेनदेन करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, नगद राशि एवं सट्टा संबंधित डिजिटल साक्ष्य जप्त किए गए।

मामले में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

▪️ आरोपी का नाम :

1. संजय कुमार प्रसाद उर्फ पंडित, उम्र 48 वर्ष, निवासी दीपनगर, थाना वैशालीनगर, दुर्ग

▪️ जप्त

1. 01 नग मोबाइल (वन प्लस)
2. 01 नग मोबाइल (रेडमी)
3. नगद रकम 17,000/- रुपये
4. कुल जुमला संपत्ति लगभग 46,000/- रुपये
5. सट्टा लेनदेन से संबंधित डिजिटल साक्ष्य

▪️

Related Articles

Back to top button