
भिलाई नगर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने हुडको, सेक्टर 1, सेक्टर 3, सेक्टर 4 और सेक्टर 6 में निकाली विश्वास यात्रा; मतदाताओं ने दिया जीत का आशीर्वाद
By Dinesh chourasiya

भिलाई। भिलाई नगर कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव लगातार विश्वास यात्रा निकाल रहे है। इसी के साथ ही अब देवेंद्र यादव आम सभा भी ले रहे हैं। 7 नवंम्बर को देवेंद्र यादव ने हुडको, सेक्टर 1, सेक्टर 4, सेक्टर 3 सेक्टर 6 में विश्वास यात्रा निकाली। इसके अलावा काली मंदिर के पास वार्ड 49 खुर्सीपार, वार्ड 38 शास्त्री मार्केट, वार्ड 51 राजेंद्र प्रसाद नगर, वार्ड 43 बापू नगर में आम सभा ली। जहां हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और जीत का अशीर्वाद दिए। जनता ने श्री यादव पर पूरा विश्वास जताया और अपना भारी समर्थन दिया।
हर जरूरमत को पट्टा योजना का लाभ दिए। पूरे प्रदेश में बिजली बिल आफ की योजना लागू किए। खेल को बढ़ावा देने और खुर्सीपार के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और खेल सुविधा देने राजीवगांधी स्टेडियम, नेशनल स्तर का इंडोर स्टेडियम बनवाएं। हुडकों में भी बड़ा खेल मैदान बनवाएं है। सिर्फ यही नहीं हर वार्ड में बैंडमिटन कोर्ट बनाया गया। गरीब परिवार जो अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ा पा रहे थे, उनके लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू किए। ऐसे कई विकास कार्य भिलाई में हुए।








